![]() |
| 10th CBSE Result 2021: अब 22 जुलाई के बाद आएगा 10वीं का परिणाम, छात्रों का बढ़ा इंतजार |
नई दिल्ली (ब्यूरो)-CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) का 10वीं का रिजल्ट जारी होने में अभी समय लग सकता है। इसको 22 जुलाई के बाद जारी होने का अनुमान है। वहीं, 12वीं का रिजल्ट 31 जुलाई को जारी किया जा सकता है। पहले सूचना आ रही थी कि 10वीं का परिणाम 20 जुलाई को जारी किया जाएगा।
बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ स्कूलों ने तय नीति के मुताबिक मूल्यांकन नहीं किया था। स्कूलों ने अनुशोधन (माडरेशन), में सभी छात्र एवं छात्राओं को सीमा से अधिक अंक दिये गये थे।
इससे निष्पक्ष मूल्यांकन पर प्रश्न उठ सकते थे। इन स्कूलों को 17 जुलाई तक पुनः अंक अपलोड करने को कहा गया था। फिलहाल, बोर्ड को स्कूलों की तरफ से दिये गये अंकों की जांच करने में थोड़ा वक्त लगेगा। बता दें कि CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
अब सबसे मुख्य प्रश्न यह है कि छात्र-छात्राओं का अपना रिजल्ट कैसे चेक कर पायेंगे। क्योंकि हर साल CBSE रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं को उनके बोर्ड रोल नंबर की आवश्यकता पड़ती है।
छात्र-छात्राओं को उनके रोल नंबर CBSE द्वारा जारी एडमिट कार्ड में दिए जाते हैं, लेकिन इस बार जब कोरोना महामारी के चलते परीक्षा रद्द की गई हैं तो एडमिट कार्ड भी जारी नहीं किए गए हैं। अर्थात् छात्र-छात्राओं के पास अपनेे रोल नंबर इस बार नहीं पहुंचे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड रोल नंबर जारी कर देता था, लेकिन वह स्कूल्स के पास होता है। एडमिट कार्ड जारी होने से छात्र-छात्राओं को सीधे उनके रोल नंबर मिल जाते हैं।
12वीं के छात्र-छात्राओं को उनका रोल नंबर प्रैक्टिकल एग्जाम्स के समय ही बता दिया गया था, लेकिन 10वीं के छात्र-छात्राओं को अगर उनका रोल नंबर नहीं मिला है, तो वे अपने स्कूल में संपर्क कर सकते हैं और आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
Read Also-SBAC ने लगभग 1,400 करोड़ रुपये जुटाए, NASDAQ पर सूचियाँ
